Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़ :: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में पीएमश्री शालाओं की समीक्षा बैठक हुई, विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के निर्देश:

post

रायपुर, 16 फरवरी 2026। जिले में संचालित पीएमश्री शालाओं की प्रगति एवं योजना के प्रभावी संचालन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की 23 पीएमश्री शालाओं के प्राचार्य तथा जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों के निरीक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को केंद्रीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे 19 से 26 फरवरी 2026 के बीच जिले के पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तर पर भी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, ताकि योजना का सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि पीएमश्री विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि वे नई शिक्षा नीति 2020 के उत्कृष्ट उदाहरण बन सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि नवाचार आधारित शिक्षण, आधुनिक तकनीक के उपयोग और समग्र शिक्षा पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जाए। साथ ही विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner