Breaking News

विशेष टिप्पणी (पत्रकार खबरीलाल) :: कब मिलेगा निगम से पानी ? ज़ोन 9 के अधिकारी क्यों हैं सुस्त !? :

post

रायपुर - रायपुर के सड्डू में स्थित अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 के फ्लैट एरिया में पानी की किल्लत देखी जा रही है। फरवरी माह में पानी की ऐसी धार रही तो अभी पूरा गर्मी का मौसम बचा हुआ है। ऐसे में यहां के फ्लैट के राहवासिगणों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा।

पानी की गहराती समस्या को लेकर इस सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मीनल चौबे से मिलकर पानी की समस्या से अवगत करवाया गया था जिस पर महापौर मीनल चौबे ने संज्ञान में लेते हुए नरसिंह फरेंद्र को अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 के फ्लैट एरिया में निरीक्षण और उपाय ढूंढने हेतु भेजा था पर कोई हल नहीं निकला। उसके बाद नगर निगम जोन 9 के आयुक्त व अन्य अधिकारी भी निरीक्षण हेतु पहुंचे उसके बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सब ठंडे बस्ते में चला गया है।

अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 के फ्लैट एरिया के प्रतिनिधि मंडल ने एक वीडियो भी निगम के साथ साझा किया गया था और एक पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया था कि अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 के फ्लैट एरिया से लगे दीवाल के बाजू में एक कॉलोनी है जहां निगम का पानी आता है और इसी जगह से 4 इंच का पाइप लगाकर पानी दिया जाए।

इन सबके बावजूद आज दिनांक तक निगम ज़ोन 9 के अधिकारी न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था या रास्ता निकाल पाए और न ही निगम द्वारा जल बोर्ड गठन करने पर भी कोई हल निकला। ऐसी स्थिति में अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 के फ्लैट एरिया के 540 परिवारों हेतु रोजाना वर्तमान में 25 से 30 टैंकर पानी खरीदने पड़ रहे हैं और आने वाले गर्मी के दिनों में टैंकरों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी ! 

सवाल ये उठ रहा है कि नगर निगम प्रशासन कब जागेगा और कब जोन-9 के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए उन्हें चुस्त करेगा ? नहीं तो नगर निगम अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 के फ्लैट एरिया में निःशुल्क पानी टैंकरों के माध्यम से उपलब्ध करवाए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner