Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्रधानमंत्री आवास योजना परिसरो के रहवासियों को सुगम पेयजल आपूर्ति और समुचित सफाई प्रबंधन देने पर अधिकारीगण फोकस करें:

post

अधिकारीगण प्रधानमंत्री आवास योजना परिसरो में घूमेंगे एवं रहवासियों से मौलिक समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी लेकर उनका शीघ्र त्वरित निराकरण करने संबंधित जोन अधिकारियों को तत्काल अवगत करायेंगे- महापौर मीनल चौबे की जनहित में जनसमस्या निराकरण हेतु सकारात्मक पहल।

रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन की नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के सम्बंधित अधिकारीगण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना आवासीय परिसरो में घूमेंगे एवं वहाँ के रहवासियों से मिलकर उनसे आवासीय परिसर में मौलिक समस्याओ एवं सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। किसी भी मौलिक सुविधा जैसे सफाई, पानी, प्रकाश व्यवस्था आदि में कोई भी कमी किसी भी प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में मिलने पर तत्काल अधिकारीगण संबंधित जोन क्षेत्र के के जोन कमिश्नर एवं संबंधित जोन अधिकारियों को इससे तत्काल अवगत कराकर उन्हें शीघ्र निराकरण करवाने हेतु कहेंगे। जोन कार्यालय के संबंधित अधिकारी तत्काल संबंधित आवासीय परिसर क्षेत्र स्थल पहुंचकर रहवासियों से मिलेंगे और जनसमस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी लेकर उनका यथासंभव शीघ्र निराकरण करवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करायेंगे। उक्ताशय के निर्देश नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निगम मुख्यालय प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधिकारियों एवं जोन अधिकारियों को दिये हैँ, महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना परिसरों के रहवासियों की मौलिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनका जोन के माध्यम से शीघ्र त्वरित निराकरण हेतु सकारात्मक पहल की है ।

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना परिसरों के निरीक्षण में सुगम पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और सफाई व्यवस्था के प्रबंधन की उपलब्धता की जानकारी लेकर प्रत्यक्ष निरीक्षण कर उससे संबंधित जनशिकायतो का तत्काल निराकरण संबंधित जोन अधिकारियों की जानकारी में लाकर करवाने की व्यवस्था देने के निर्देश दिये है।

 महापौर मीनल चौबे ने कहा कि गर्मी में पेयजल की उपलब्धता और अच्छी सफाई व्यवस्था देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा। मौलिक सुविधाओं में कमी मिलने पर उन्हें त्वरित रूप से दूर करने का कार्य एवं उपाय प्रयास ना करने पर जवाबदेही तय कर संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी, इस स्थिति के लिए सम्बंधित अधिकारीगण स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। महापौर ने कहा है अधिकारीगण विशेष ध्यान रखे कि प्रधानमंत्री आवास योजना परिसरो के रहवासियों को किसी प्रकार की मौलिक असुविधा का सामना ना करना पड़े, इस दौरान महापौर कक्ष में अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, सहायक अभियंता अमित बोस, सोशल डेवलपमेन्ट ऑफिसर डॉ. संगीता ठाकुर, उपअभियंता मानसी सिंघानिया, प्रियदर्शिनी सोनी, चन्द्रकांत बर्गे की उपस्थिति रही।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner