रायपुर, 21 फरवरी 2026। रायपुरा स्थित विप्र नगर में निर्माणाधीन महतारी सदन एवं योग भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसा काम करें कि लोग सालों साल तक अच्छी गुणवत्त्ता के लिए याद करें।
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त ने टाटीबंध स्थित नवनिर्मित महतारी सदन सह आंगनबाड़ी केन्द्र जोन-08 का अवलोकन किया। उन्होंने निरंतर साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। यहां पर बच्चों के लिए विशेष किड जोन बनाए गए हैं। जहां पर छोटे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ परंपरागत सहित अन्य खेलों की भी अच्छी सुविधा है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों इसका शुभारंभ हुआ था जो जिले का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला केन्द्र है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, ट्रैफिक डीसीपी विकास कुमार, एडीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर एवं एसडीएम नन्दकुमार चौबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल