रायपुर - प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के प्रभाव से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Journalist खबरीलाल