थाना : सुपेला, जिला दुर्ग - रैकी कर रात्रि में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपीगण गिरफ्तार। अज्ञात आरोपी द्वारा सूने मकान में नगदी चोरी की घटना का खुलासा। सायबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अंतर्राज्यीय आरोपीगण को नेहरू नगर चौक से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 2,14,000/- रुपये नगद जप्त। प्रकरण में वैधानिक धाराएं जोड़कर आरोपीगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
दिनांक 17.02.2026 को प्रार्थी यमिल वर्मा निवासी सुपेला द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.02.2026 को उसके मकान स्थित लोहे की आलमारी में नगदी राशि रखी थी। दिनांक 16.02.2026 को परिवार की महिला सदस्य विवाह कार्यक्रम हेतु भोपाल गई हुई थी। दिनांक 17.02.2026 को प्रातः आलमारी खोलने पर उसमें रखी 500, 200 एवं 100 रुपये के नोटों की गड्डियां तथा नगद राशि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। सोने के आभूषण सुरक्षित पाए गए। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड एवं सायबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
आरोपी का नाम : 1. मनोज सबरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी खांस बहार, थाना राजखड़ियार, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा। 2. दुरपति सबरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी खांस बहार, थाना राजखड़ियार, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को सूना छोड़ते समय सुरक्षा के समुचित उपाय सुनिश्चित करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Journalist खबरीलाल