रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान विभाग से जुड़े सवालों के जवाब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे। वहीं मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे
आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों के मुद्दे को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। वहीं विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Journalist खबरीलाल