Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 18 मार्च को रायपुर में होगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान:

post

डाक सेवाओं से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर द्वारा परिमंडल स्तर पर “डाक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। यह डाक अदालत 18 मार्च 2026 (बुधवार) को शाम 4 बजे आयोजित होगी, जिसमें डाक सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर सीधे चर्चा कर उनका समाधान किया जाएगा।

इस डाक अदालत में डाक वस्तुओं के वितरण, काउंटर सेवाओं, लघु बचत योजनाओं जैसे आवर्ती जमा (रिकरिंग डिपॉजिट), बचत बैंक खाते, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, रजिस्ट्री डाक, मूल्य देय पार्सल (वैल्यू पेएबल पार्सल), एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि यदि उन्हें डाक सेवाओं से संबंधित कोई शिकायत हो, तो वे अपने प्रकरण का पूर्ण विवरण सहित आवेदन 16 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर को प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाली शिकायतों को इस डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।

डाक अदालत का आयोजन रायपुर जनरल पोस्ट ऑफिस (जनरल पोस्ट ऑफिस) भवन के द्वितीय तल, जय स्तंभ चौक स्थित कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर में किया जाएगा, जहां डाक सेवाओं से संबंधित मामलों पर प्रत्यक्ष अथवा वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner