Breaking News

Raipur Police Commissionerate (खबरीलाल न्यूज़) :: पिंक पेट्रोल यूनिट - बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान असहाय महिला को पिंक पेट्रोल यूनिट ने किया रेस्क्यू :

post

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट / थाना / इकाई : पिंक पेट्रोल यूनिट, पश्चिम जोन - बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान असहाय महिला को पिंक पेट्रोल यूनिट ने किया रेस्क्यू। मानसिक रूप से परेशान महिला से की गई बातचीत एवं काउंसलिंग। महिला को सुरक्षित थाना टिकरापारा भेजकर की गई आवश्यक कार्यवाही। महिला के परिजनों को बुलाकर सुरक्षित सुपुर्दगी की गई।

दिनांक 13 मार्च 2026 को पिंक पेट्रोल यूनिट, पश्चिम जोन द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड क्षेत्र में नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लगभग 25 वर्ष की एक महिला बस स्टैंड परिसर में असहाय एवं अचेत अवस्था में मिली। आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला पिछले लगभग 10–15 दिनों से बस स्टैंड परिसर में ही रह रही थी तथा उसके पति द्वारा उसे घर से निकाल दिया गया है।

महिला मानसिक रूप से अत्यंत परेशान लग रही थी तथा अपने परिवार के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थी। पिंक पेट्रोल टीम द्वारा महिला से संवेदनशीलता के साथ बातचीत करते हुए उसकी काउंसलिंग की गई, जिसके दौरान उसने अपना पता मठपारा, दुर्गा चौक क्षेत्र बताया।

प्राप्त जानकारी के आधार पर महिला को सुरक्षित रूप से थाना टिकरापारा भेजा गया, जहां पुलिस द्वारा उसके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। पूछताछ के दौरान महिला द्वारा अपने माता-पिता के संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात उसकी माता को थाना बुलाया गया तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात महिला को सुरक्षित रूप से उसकी माता की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट निरंतर संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही है तथा जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner