रायपुर. भारत के चौथे सबसे बड़े सहकारी बैंक टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में कदम रखते हुए रायपुर में अपनी पहली शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती और पद्मश्री सुनीता रामचंद्र गोडबोले भी मौजूद रहीं।
24000 करोड़ रुपए से अधिक के कुल व्यवसाय मिश्रण और पांच राज्यों में 163 शाखाओं के नेटवर्क के साथ बैंक लगातार विस्तार कर रहा है। रायपुर शाखा के साथ बैंक ने छठे राज्य में प्रवेश किया है और जल्द ही जयपुर में भी नई शाखा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम को संस्थान के व्यवस्थापकीय संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल आरेकर और अध्यक्ष शरद गांगल ने भी संबोधित किया।

Journalist खबरीलाल