Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: इंडिगो की उड़ानें भी आज से महंगी... :

post

नई दिल्ली। यूएस-ईरान संघर्ष से तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते एयर इंडिया के बाद देश की सबसे बड़ी विमान संचालक कंपनी इंडिगो की उड़ानें भी महंगी हो गई हैं। इंडिगो ने 14 मार्च से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दूरी के अनुसार अतिरिक्त शुल्क के रूप में 425 से 2,300 रुपए फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है।

कंपनी के अनुसार घरेलू और भारतीय उपमहाद्वीप की उड़ानों पर 425 रुपए, पश्चिम एशिया के लिए 900 रुपए, दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन और अफ्रीका के लिए 1,800 रुपए तथा यूरोप की उड़ानों पर 2300 रुपए फ्यूल चार्ज लिया जाएगा। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 10 मार्च से फ्यूल सरचार्ज घरेलू और सार्क देशों की बुकिंग पर 399 रुपए प्रति टिकट अतिरिक्त ले रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner