Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: सिनेमा रोड में युवक की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात:

post

बिहार। सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड की है. मृतक की पहचान छोटू मिश्रा नामक युवक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने छोटू मिश्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

युवक को करीब एक दर्जन गोलियां लगी हैं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि मृत युवक छोटू मिश्रा भी अपराधी प्रवृत्ति का था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. सहरसा एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.मृत युवक भी अपराधी प्रावृत्ति का था. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner