Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: तेलंगाना में जहर देकर फिर 100 आवारा कुत्तों की हत्या :

post

हैदराबाद। तेलंगाना में आवारा कुत्तों को जहर देकर हत्या करने की घटना फिर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि राज्य के मांचेरियल जिले में लगभग 100 कुत्तों को कथित रूप से जहर देकर मार डाला गया है। इस साल जनवरी और पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना के विभिन्न जिलों से आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। पशु कल्याण कार्यकर्ता ए. गौतम ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सात-आठ मार्च की दरमियानी रात किश्तपुर गांव में लगभग 100 आवारा कुत्तों को मार डाला गया।

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया में काम करने वाले शिकायतकर्ता गौतम ने आरोप लगाया कि किश्तपुर गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव ने दो व्यक्तियों की मदद से जहरीले इंजेक्शन देकर आवारा कुत्तों को मरवा दिया और कुत्तों को नदी के पास दफना दिया।

शिकायत के आधार पर जन्नाराम पुलिस स्टेशन में सरपंच और ग्राम पंचायत के खिलाफ बीएनएस और पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। राज्य में जहर से मरने वाले कुत्तों की संख्या 1,300 तक पहुंच गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner