काबुल(अफगानिस्तान)। पाकिस्तान ने सोमवार की रात में काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल पर निशाना साधा जिसमें 400 लोग मारे गये और 250 से अधिक घायल हुए घायलों को उपचार के लिये दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस हमले की पुष्टि करते हुए अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात पाकिस्तान के इस हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की संख्या 400 है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा कि पाकिस्तान की ओर से किया गया यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए और घायल हुए अधिकांश लोग अस्पताल में इलाज करा रहे नशा पीड़ित थे।

Journalist खबरीलाल