1) सीएनसी राउटर, लेजर कटर, थ्रीडी प्रिंटिंग मशीन और पीसीबी डिजाइन मशीन की मिलेगी सुविधा।
-2) तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने छात्रों से की अपील.. जरूर उठाए इसका लाभ।
रायपुर। रायुपर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) रायपुर में नवाचार, उद्यमिता और व्यावहारिक तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए एआईसीटीई आइडिया लैब की स्थापना की। लैब का उद्घाटन शनिवार 14 मार्च 2025 को तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में किया गया। वहीं विशेष अतिथि के रुप में, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के कुलपति डॉ. ए. के. अरोरा और महानदी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री स्वरूप चंद जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव ’’राइटोफेस्ट-2026’’ का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आल इंडिया काउंसिल फाॅर टेक्नीकल एजुकेशन के तहत आइडिया लैबा का शुभारंभ युवाओं को तकनीकी रुप से सुदृढ़ करेगा। इससे नवाचार, उद्यमिता और व्यावहारिक तकनीकी कौशल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लैब में उपलब्ध आधुनिक उपकरण सुविधाओं की सराहना की और छात्रों को इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. एके अरोरा (कुलपति, सीएसवीटीयू ने भी इस उपलब्धि के लिए आरआईटी कॉलेज को धन्यवाद दिया तथा विद्यार्थियों को इस लैब का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय में हो रहे नवाचार एवं उपलब्धियों की जानकारी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दी।
महानदी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष स्वरूप चंद जैन ने बताया कि यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता तथा व्यावहारिक तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है, ताकि शैक्षणिक अध्ययन और वास्तविक जीवन में उसके अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम किया जा सके। यह लैब आधुनिक उपकरणों जैसे सीएनसी राउटर, लेजर कटर, थ्रीजी प्रिंटिंग मशीन, पीसीबी डिजाइन मशीन आदि से सुसज्जित है तथा सभी विद्यार्थियों के लिए चैबीस घंटे उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर महानदी एजुकेशन सोसायटी के सचिव शैलेंद्र जैन, संगीता जैन, शुभिका जैन, सुरम्या जैन, संचालक डॉ. जयेश करिया, प्राचार्य डा. मनीष सखलेचा, डाॅ सत्यब्रता भांजा, श्रीमती चीत्रा रमानी, सभी संकाय के विभागाध्यक्ष, डीन, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
महाभारत पात्रों के नाट्य अभिनय ने बटोरी तालियां - वार्षिकोत्सव राइटोफेस्ट-2026 का शुभारंभ बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ की। वार्षिकोत्सव में आरआईटी ग्रुप के सभी विद्यार्थियों के द्वारा क्लासिकल डांस, सेमीक्लासिकल डांस, छत्तीसगढ़ी डांस, बालीवुड डांस, एकल एवं युगल गायन की शानदार प्रस्तुति दी गई। वहीं विद्यार्थियों द्वारा महाभारत के पात्र के ऊपर किए नाटक के मंचन ने खूब तालियां बटोरी। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति और बैकग्राउंड म्यूजिक में हमारी सनातन संस्कृति की झलक नजर आ रही थी।
शैक्षणिक टाॅपर बच्चे जिन्हें मिला पुरस्कार - रायुपर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) ने इस वर्ष के अपने एकेडमिक टाॅपर और स्पोर्ट्स वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। जिसमें इंजीनियरिंग के बायोटेक्नोलाजी में आशिया बानो, कैमिकल इंजीनियरिंग में राशि सारा, सिविल इंजी. में इशा चंद्राकर, कंप्यूटर साइंस और इंजी में आस्था वर्मा, मेकनिकल इंजी. में प्रियांशु गुप्ता और आईटी में पी अन्नपूर्णा को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी तरह बी फार्मेसी में वर्षा रानी तारक और डी फार्मेसी में डिम्पी देवांगन को पुरस्कृत किया गया। बीएससी नर्सिंग में करिश्मा भास्कर और डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट प्रियांशु तिर्की को प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
खिलाड़ी भी हुए पुरस्कृत - आरआईटी प्रबंधन में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में विजयी होने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। वार्षिक खेलकूद में शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन, टग आफ वार, खो-खो, रिले रेस, रंगोली, मेहंदी सहित कई खेलों का आजोयन किया गया।

Journalist खबरीलाल