Breaking News

International (खबरीलाल न्यूज़) :: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा बने तीसरी बार नन्ही परी के पिता :

post

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के घर तीसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। ख्वाजा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तीसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी साझा की। अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनके घर एक और नन्हीं परी का आगमन हुआ है। ख्वाजा ने इस वजह से क्वींसलैंड के लिए अपना अंतिम फर्स्ट क्लास मैच भी छोड़ दिया था।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए उस्मान ख्वाजा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '3 में से 3! अमीरा माया ख्वाजा का जन्म पिछले शुक्रवार को हुआ। हम बहुत आभारी हैं। एक और खूबसूरत बेटी। पूरी टीम बनाने के लिए अब बस 8 और चाहिए! अल्हम्दुलिल्लाह।'

ख्वाजा और उनकी पत्नी रशेल की पहले से ही दो बेटियां, आयशा राहिल और आयला हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस खबर पर उनके पूर्व साथी खिलाड़ी और दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने बेहद मजेदार प्रतिक्रिया दी। वॉर्नर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'बधाई हो दोस्त, लगता है यह ओपनर्स।' बता दें कि वॉर्नर की भी तीन बेटियां ही हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner