Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) :: चूड़ी बेचने वाली महिला ने 12 लाख की जेवर चुराई थी, गिरफ्तार:

post

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा के रहने वाले विनय कुमार सोनी 'बस्ती' गांव के साप्ताहिक बाजार में अपनी सोने-चांदी की दुकान लगाने पहुंचे थे। दुकान सजाते वक्त उनकी नजर चूकी और चोरों ने मौका पाकर गहनों से भरा उनका बैग पार कर दिया।

चोरी की शिकायत मिलते ही एसपी मनोज खिलाड़ी के निर्देश पर पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि पास के ग्राम अड़भार में एक संदिग्ध महिला किराए के मकान में रहती है और चूड़ियां बेचने का काम करती है। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो सारा कच्चा चिट्ठा खुल गया। पकड़ी गई महिला का नाम आशिया शिकारी है, जो मूल रूप से दमोह (एमपी) की रहने वाली है। पूछताछ में पता चला कि आशिया के घर उसके दो रिश्तेदार (भतीजा राजेंद्र और भांजा अमर) आए थे। तीनों ने मिलकर बाजार में चोरी का प्लान बनाया। चोरी करने के बाद तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले थे।

पुलिस ने आशिया के पास से 35 ग्राम सोना और करीब साढ़े छह किलो चांदी बरामद की है। इन गहनों की कुल कीमत 12 लाख 64 हजार रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने 100% माल बरामद कर लिया है। आशिया को जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार चल रहे उसके दोनों साथियों की तलाश में पुलिस की एक टीम दमोह रवाना हो गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner