Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) :: कांग्रेसी हमें नसीहत न दें : CM विष्णुदेव साय:

post

रायपुर। बस्तर के बाद अब सरगुजा में हो रहे खेल आयोजन (सरगुजा ओलंपिक) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार गारंटी दे कि बस्तर जैसा घोटाला सरगुजा ओलंपिक में नहीं होगा. इस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा, वो हमें हमें नसीहत दे, यह शोभा नहीं देता.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में आज से शुरू हो रहे सरगुजा ओलंपिक को लेकर कहा कि मार्च-अप्रैल की गर्मी में आयोजन कर सरकार युवाओं को सजा दे रही है. ऐसे खेल का आयोजन ठंड में किया जाता है. अभी प्रदेश में परीक्षाएं चल रही हैं, युवा कैसे शामिल होंगे? सरकार गारंटी दे कि बस्तर जैसे सरगुजा ओलंपिक में घोटाले नहीं होंगे. जनता की गाढ़ी कमाई में घोटाले के लिए आयोजन हो रहा है.

वहीं सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में बैज के बयान पर कहा कि आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को मौका दिया है. आज सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ है. तीन दिनों का संभाग स्तरीय आयोजन है. इसके अलावा अंबिकापुर में कृषक सम्मेलन का आयोजन है. क्षेत्र भर के किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे. कुदरगढ़ महोत्सव का भी आयोजन है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner