Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: पीएम मोदी ने जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन:

post

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ी सौगात दे दी। उन्होंने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्याथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ मौजूद रहे। एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी सुबह करीब 11.30 बजे जेवर पहुंचे। उन्होंने पहले एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और फिर इसे देश को समर्पित कर दिया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना साल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की प्रदेश सरकार के समय देखा गया था। ऐसे में अब सालों का इंतजार खत्म हो गया है। साल 2021 में पीएम मोदी ने इसकी नींव रखी थी और अब करीब साढ़े चार साल बाद उन्होंने इसका उद्घाटन कर दिया है। एयरपोर्ट का पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।

एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 3300 एकड़ क्षेत्र में टर्मिनल और रनवे का निर्माण किया गया है। एक रनवे के साथ बने इस टर्मिनल की सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुल 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित करने की योजना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner