Breaking News

Bihar (खबरीलाल न्यूज़) :: नदी में गिरी कार, 3 दोस्तों की मौत एक लापता:

post

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त एक कार से मेला देखकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की देर रात 12 बजे के बाद अरार पुल की है। बताया जाता है कि राम नवमी के मौके पर गवालपारा में मेला का आयोजन किया गया था। मधेपुरा से चार दोस्त देर शाम गवालपारा मेला देखने गए थे और रात को एक कार से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जब कार अरार पुल के समीप पहुंची, तो चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और कार अनियंत्रित होकर एक पोल तोड़ते हुए सुरसर नदी में जा गिरी। इस घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, लेकिन अब तक एक व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम चौथे युवक की तलाश में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड 23 निवासी घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के वसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। कार को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner