Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर में नर्सिंग ऑफिसर से डेढ़ लाख की ठगी:

post

रायपुर। आमानाका थाना इलाके में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एम्स रायपुर में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर को बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर जालसाज ने ठग लिया। ठगों ने केवाईसी और वेरिफिकेशन के नाम पर APK फाइल भेजकर 1.64 लाख रुपए पार कर दिए। पुलिस के अनुसार, हीरापुर स्थित हर्षित विहार में रहने वाले हरकेश सिंह यादव (36) सरोना में अपना नया मकान बनवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने चंगोराभाठा बिजली ऑफिस में नए कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। 25 मार्च को उनके घर पर मीटर लगा। अगले दिन 26 मार्च को उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि, आपके नए मीटर का वेरिफिकेशन बाकी है। जालसाज ने हरकेश को झांसे में लेकर व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी और उसे इंस्टॉल कर अपनी डिटेल भरने को कहा।

ठग ने हरकेश को उसके मीटर का असली BP नंबर भी बताया। जिससे हरकेश को उस पर भरोसा हो गया। फॉर्म भरने के बाद ठग ने 13 रुपए की फीस जमा करने को कहा। जैसे ही हरकेश ने अपने HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरकर सबमिट की, उनके मोबाइल पर धड़ाधड़ मैसेज आने लगे। आमानाका पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ठगों ने पीड़ित के अकाउंट से पहले ट्रांजेक्शन ब्लिंकिट और दूसरा ट्रांजेक्शन एप्पल कंपनी के खाते में किया है। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner