Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: परीक्षा देने जा रही छात्रा का अपहरण फिर रेप, आरोपी गिरफ्तार:

post

जशपुर। जिले में परीक्षा देने निकली छात्रा का युवक ने अपहरण कर लिया, फिर ओडिशा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता बालिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। घटना थाना पत्थलगांव के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र की है।

दरअसल, 25 फरवरी को कोल्हेंझरिया क्षेत्र के ग्रामीण ने चौकी कोल्हेनझरिया में शिकायत दर्ज कराई कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी अपने सहेलियों के साथ 24 फरवरी को परीक्षा दिलाने सुबह 8 बजे निकली थी। सुबह 9 बजे स्कूल के शिक्षक का फोन आया कि उनकी बेटी परीक्षा में शामिल नहीं हुई है। परिजनों ने नाबलिग बेटी की पता तलाश की और उसकी सहेलियों से पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाने के दौरान बोली कि तुम लोग स्कूल पहुँचों मैं कुछ देर में आती हूं, जिसके बाद वो स्कूल नहीं पहुंची थी। परिजनों ने तत्काल बेटी के गुमशुदगी की शिकायत चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के गुमशुदगी की शिकायत को गंभीरता से लिया और बालिका को बरामद करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए।

पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि एक युवक बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वर्तमान में बालिका जशपुर जिले से लगे ओडिशा के एक ग्राम में है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी इष्टा राणा को हिरासत में लिया और बालिका को सकुशल बरामद कर जशपुर लाया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner