Breaking News

Traffic Police Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रेलवे स्टेशन के पास मिले लावारिस बैग से मूल दस्तावेज व चेक बरामद कर रायपुर यातायात पुलिस ने वास्तविक स्वामी को दिया :

post

khabrilalयातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर। रायपुर यातायात पुलिस की सतर्कता और तत्परता। रेलवे स्टेशन के पास मिले लावारिस बैग से मूल दस्तावेज व चेक बरामद कर रायपुर यातायात पुलिस ने वास्तविक स्वामी को दिया। वैध पहचान के बाद वास्तविक स्वामी को दी गई सामग्रियां। प्रार्थी ने कीमती सामान वापस पाकर रायपुर यातायात पुलिस को दिया धन्यवाद।

यातायात थाना फाफाडीह में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने सतर्कता और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से गुम हुआ बैग बरामद कर उसके असली मालिक को सुरक्षित सौंप दिया है।

दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-02 के समीप ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 2179 कृत साहू एवं आरक्षक क्रमांक 2735 धनेश्वर निर्मलकर को सड़क किनारे एक लावारिस बैग पड़ा मिला। जवानों द्वारा बैग की जांच करने पर उसमें आवश्यक मूल दस्तावेज, चेक एवं अन्य जरूरी सामग्री पाई गई।

बैग के अंदर मिले चेक पर एक मोबाइल नंबर दर्ज था, जिस पर संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि यह बैग मूल रूप से बिहार निवासी श्री रविशंकर का है। उन्होंने बताया कि रेलवे आरक्षण केंद्र से उनका यह बैग गुम हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने पहले ही जीआरपी थाने में दर्ज कराई थी। यातायात पुलिस द्वारा दस्तावेजों एवं पहचान की विधिवत तस्दीक करने के उपरांत बैग, समस्त मूल दस्तावेज व चेक सकुशल श्री रविशंकर को सुपुर्द कर दिए गए। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर उन्होंने रायपुर यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया। यातायात थाना फाफाडीह के जवानों ने अपने नियमित दायित्वों के निर्वहन के साथ अतिरिक्त सजगता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की। जवानों की इस तत्परता से नागरिक के महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हाथों में पहुंचे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner