Breaking News

Traffic Police Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी लोक अदालत, लंबित ई-चालान प्रकरणों का होगा निराकरण:

post

khabrilal23 जनवरी 2025 से 06 फरवरी 2026 के मध्य जारी लंबित ई-चालान प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकेगा निराकरण।

रायपुर। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में रायपुर शहर में दिनांक 23 जनवरी 2025 से 06 फरवरी 2026 के मध्य जारी लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उक्त प्रकरणों के निराकरण हेतु वाहन स्वामी लोक अदालत के पूर्व अर्थात 08 दिसंबर 2026 तक अपने नजदीकी यातायात थाना अथवा यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन हेतु निर्धारित स्थान : 1. यातायात थाना तेलीबांधा, 2. यातायात थाना पचपेड़ी नाका, 3. यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड, 4. यातायात थाना टाटीबंध, 5. यातायात थाना भनपुरी, 6. यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड, 7. यातायात थाना शारदा चौक, 8. यातायात थाना कालीबाड़ी, 9. यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी।

वाहन चालक एवं वाहन स्वामी परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर जाकर अपने वाहन का नंबर अथवा चालान विवरण दर्ज कर लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से विशेष अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं। निर्धारित समय पर चालान का भुगतान एवं निराकरण नहीं कराने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अतः सभी वाहन स्वामी इस अवसर का लाभ उठाएं तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 08 दिसंबर 2026 तक अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner