दुर्ग, 20 नवंबर। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागपुरा में महिला स्व-सहायता समूह की 4 लाख 14 हजार 800 रुपये की राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर समूह की अध्यक्ष कीर्ति मंडले (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नागपुरा में वर्ष 2022 में गठित सपूरा माता सहायता समूह की 12 महिला सदस्य नियमित बचत राशि जमा करती थीं। समूह के बैंक खाते में शासकीय सहायता राशि भी प्राप्त हुई थी। बीते 18 नवंबर को महिलाओं ने बैंक खाते की जानकारी ली तो अपेक्षित राशि जमा नहीं मिली। अध्यक्ष से हिसाब मांगने पर उसने रकम खर्च हो जाने की बात कही और पासबुक तथा लेन-देन का विवरण देने में टालमटोल की।
इसके बाद महिलाओं ने 4,14,800 रुपये के कथित गबन की लिखित शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलगांव पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर 20 नवंबर को आरोपी अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला स्व-सहायता समूहों से बैंक खातों और आय-व्यय का नियमित मिलान करने तथा आर्थिक अनियमितता मिलने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Journalist खबरीलाल