Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: तत्काल टिकटों की कालाबाजारी का खुलासा, रेलवे कर्मचारी और दलाल की मिलीभगत उजागर:

post

khabrilalबिलासपुर। रेलवे के तत्काल टिकटों की बुकिंग में अवैध वसूली और दलाली का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर कार्रवाई करते हुए टिकट दलाल और रेलवे कर्मचारी की कथित मिलीभगत का खुलासा किया है।

आरपीएफ चांपा पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामकुमार वर्मा (56 वर्ष), निवासी सक्ती को पकड़ा। उसके कब्जे से 9,170 रुपये मूल्य के तीन तत्काल आरक्षित टिकट बरामद हुए। पूछताछ में रामकुमार ने सक्ती बुकिंग कार्यालय में पदस्थ रेलवे कर्मचारी के. शंकर राव के माध्यम से टिकट बनवाने की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि यात्रियों से प्रत्येक टिकट पर 500 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते थे, जबकि दलाल को 100 से 200 रुपये तक कमीशन दिया जाता था।

आरपीएफ ने रेलवे कर्मचारी का मोबाइल जब्त कर व्हाट्सएप चैट के साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के अनुसार, यात्रियों की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर तत्काल टिकट बनवाए जाते थे। मामले में रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे जमानत दे दी गई। इस खुलासे ने रेलवे की तत्काल टिकट आरक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता और दलालों की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner