कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम अपने तीन दिवसीय दौरे पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) पहुंचे। दौरे के पहले चरण में वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे गेवरा हाउस गए, जिसके बाद उन्होंने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया।
इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहन उनके साथ मौजूद रहे। चेयरमैन ने नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया। उन्होंने माइन प्लान, चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य, मूल्यांकन रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने एनआईएमएल (NIML) पैच का दौरा कर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएमसी (FMC) सिस्टम, साइलो के उपयोग, डिस्पैच प्रक्रिया और भविष्य की निकासी योजनाओं की समीक्षा की। कुसमुंडा व्यू पॉइंट पर भी उन्होंने समग्र परिचालन परिदृश्य का आकलन किया।एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र के दौरे के दौरान, चेयरमैन बी. साईंराम ने अलग-अलग विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Journalist खबरीलाल