Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : आरंग के रहमत उल्लाह खान बने पश्चिम बंगाल चुनाव के पर्यवेक्षक:

post

आरंग . आरंग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहमत उल्लाह खान को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतर्गत मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र (47) में पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर रहमत उल्लाह खान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं डॉ. शिव डहरिया का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।रहमत उल्लाह खान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने इसे संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान बताते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य करने की बात कही।उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner