रायपुर, 14 अप्रैल 2026। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचालनालय (आयुष), छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाति रावत के नेतृत्व में रायपुर जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक “पोषण पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के समस्त आयुष चिकित्सकों द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें पोषक आहार संबंधी प्रदर्शनी एवं काउंसलिंग, बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व की जानकारी, कुपोषण के दुष्प्रभाव एवं उससे बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन शामिल है।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने के संबंध में भी जागरूकता दी जा रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक कुल 648 हितग्राही लाभान्वित हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि आयुष विभाग द्वारा प्रतिवर्ष “पोषण पखवाड़ा” के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और कुपोषण की समस्या को दूर करना है। यह पहल समाज के विभिन्न वर्गों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Journalist खबरीलाल