बिहार की राजनीति में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इतिहास रचते हुए पहली बार अपने नेता को बिहार के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा दिया। लंबे समय से एनडीए गठबंधन में सहयोगी भूमिका निभाने वाली भाजपा ने अब सीधे सत्ता की कमान संभाल ली है। पटना स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।
नई सरकार में सहयोगी दलों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) के कोटे से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह फार्मूला भाजपा और जदयू के बीच राजनीतिक संतुलन को साधने के उद्देश्य से तैयार किया है।
सम्राट चौधरी को मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। उसके बाद अगले ही दिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पार्टी नेतृत्व ने इस फैसले को राज्य में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के रूप में देखा है।
शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें जे.पी. नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, राजीव रंजन सिंह, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहित कई नेता शामिल रहे। इस आयोजन ने राज्य की सियासत में व्यापक संदेश देने का काम किया।

Journalist खबरीलाल