रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन के दृष्टिगत कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन देश की करोड़ों महिलाओं के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिचायक है। श्री देव ने कहा कि यद्यपि नारी शक्ति वन्दन (संशोधन) अधिनियम का लोकसभा में पारित न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन प्रधानमंत्री के संबोधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का संकल्प डिगा नहीं है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन केवल एक भाषण नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति के लिए एक नया 'भरोसा' है। हम हार मानने वालों में से नहीं हैं; नारी शक्ति का वन्दन और उनका अधिकार हमारा ध्येय है और हम इसे प्राप्त करके रहेंगे। विपक्ष के अड़ियल रवैये की निंदा करते हुए श्री देव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के चलते एक ऐतिहासिक सुधार को रोकना देश की आधी आबादी के साथ घोर अन्याय है। इतिहास गवाह है कि जब-जब देश की नारी को सशक्त करने का प्रयास हुआ, कुछ ताकतों ने हमेशा रोड़े अटकाए हैं। श्री देव ने विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रदेश की महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जो सम्मान मिला है, वह किसी भी विधायी बाधा से ऊपर है।
भाजपा का आगामी कदम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने शनिवार की रात यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री मोदी का राष्ट्र को सम्बोधन सुना। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय व अखिलेश सोनी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महामंत्री अमिर मैशेरी व गुंजन प्रजापति समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने एकात्म परिसर में बैठक लेकर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में प्रस्तावित महिला जन आक्रोश पदयात्रा व महिला सम्मेलन कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया और इन कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर आवश्यक मार्गदर्शन किया। श्री देव ने कहा कि आगामी दिनों में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर जाकर जनता को यह बताएगी कि किस प्रकार विकास विरोधी ताकतों ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के मार्ग में बाधा उत्पन्न की है।

Journalist खबरीलाल