Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: लक्ष्मी वर्मा का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, संसद के विशेष सत्र एवं शपथ ग्रहण पश्चात लौटीं रायपुर :

post

रायपुर | दिल्ली प्रवास के पश्चात राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इसके पश्चात राममंदिर चौक पर भी उनका आत्मीय स्वागत हुआ, जहां उन्होंने प्रभु श्रीराम जी के दर्शन कर सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने मंदिर के संरक्षक आदरणीय राजेंद्र भाईसाहब का भी आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती वर्मा ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी समेत सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने विगत 16 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने संसदीय दायित्वों का शुभारंभ किया। शपथ ग्रहण के पश्चात उन्होंने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन विधेयक पर हुई चर्चा को करीब से देखा विधेयक के पारित होने का उत्सुकता से इंतजार किया लेकिन इससे पहले कि उच्च सदन में यह विधेयक पहुंचे यह कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन द्वारा लोकसभा में ही इसे षडयंत्रपूर्वक गिरा दिया गया।

श्रीमती वर्मा ने कहा कि यह विधेयक देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी, किंतु दुर्भाग्यवश कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा श्रेय की राजनीति के कारण इसे पारित नहीं होने दिया गया। इस निर्णय के विरोध में उन्होंने दिल्ली में महिला सांसदों के साथ कांग्रेस पार्टी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के निवास के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर उन्हें गर्व है कि उन्हें भारत की गौरवशाली संसदीय परंपरा के उच्च सदन में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, वहीं दूसरी ओर इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित न हो पाने पर उन्हें खेद है। उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को महिलाओं के अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि देश की माताएं और बहनें इस कृत्य को कभी क्षमा नहीं करेंगी और भविष्य में कांग्रेस को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी रूप से उठाने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगी।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं उनकी टीम, एम लक्ष्मी, राधिका यादव, मुरली नायडू, सुनीता सागर, गोदावरी साहू, सरस्वती पांडेय, शीतला नायक, डॉ किरण सिंह, योगेश सैंड, गज्जू साहू, रुस्तम कुर्रे, नरेंद्र वर्मा, भूपेंद्र साहू, सैल गिरी, लक्की साहू, आभास दुबे, मुन्ना खान, सरिता बघेल, श्रद्धा वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner