Breaking News

Weather Update (खबरीलाल न्यूज़) :: सूरज उगल रहा है आग, झुलस रहे हैं लोग साथ मे लू का कहर :

post

रायपुर - इस बार सूर्य देवता कुछ ज्यादा ही आंख दिखा रहे हैं जिसके कारण सूरज की तेज किरणों से झुलस रहे हैं लोग। राजनांदगांव में पारा 45℃ पहुंच गया है जबकि राजधानी रायपुर, न्यायधानी बिलासपुर, ऊर्जा नगरी कोरबा सहित समूचे छग में गर्मी और उमस से परेशान हैं लोग साथ मे गर्म हवा भी चल रही है और कुछ स्थानों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही प्रशासन के तरफ से इस भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सुबह 11-12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से न निकलने हेतु कहा गया है।

इस भीषण गर्मी को देखते हुए छग के विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार ने 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया गया है जो एक संवेदनशील निर्णय है।

न केवल छत्तीसगढ़, अपितु उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों में भी कमोबेश भीषण गर्मी का शिकार हो रहे हैं लोग साथ ही गहरा गया है जल संकट। भूजल की स्थिति बेहद ही नाजुक स्तर पर है लेकिन भूजल को बढ़ाने हेतु प्रत्येक नागरिकों को प्रयास करना चाहिए और जल का संरक्षण करना चाहिए। जल ही जीवन है।

कंक्रीट रोडों का जाल, पर्याप्त रेन वाटर हार्वेस्टिंग न करना और अंधाधुन्द जंगल कटाई है भीषण गर्मी और जल संकट का कारण !!! सरकार, प्रशासन और जनता को इस बाबत गहन चिंता, विचार विमर्श कर रास्ता निकालना होगा जिससे कि कम से कम वायुमंडल उतना न तपे की जल संकट पैदा हो जाये।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner