रायपुर, 21 अप्रैल 2026। विकासखंड धरसीवां, तहसील रायपुर अंतर्गत ग्राम सेरीखेड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। घटना में स्वर्गीय श्री आनंद यादव एवं स्वर्गीय श्री रामू यादव का असामयिक निधन हो गया।घटना के पश्चात जिला प्रशासन रायपुर द्वारा त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई। तहसीलदार श्री प्रकाश सोनी ने मृतक श्री आनंद यादव की माता श्रीमती कुमारी यादव तथा मृतक श्री रामू यादव की माता श्रीमती दीपांजलि यादव को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर एसडीएम अभनपुर श्री रवि सिंह, तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल