थाना : सुपेला एवं खुर्सीपार, जिला दुर्ग - जन सहभागिता से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में पहल। पुलिस एवं नागरिकों के मध्य संवाद, विश्वास एवं सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु “पुलिस जन मित्र योजना” का शुभारंभ कर सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू किया गया। साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं सूने मकानों की सुरक्षा विषयों पर नागरिकों को व्यापक रूप से जागरूक करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जन-जागरूकता सामग्री एवं प्रचार माध्यमों के जरिए हेल्पलाइन नंबर 1930 साईबर अपराध,1091 महिला सुरक्षा,1933 नशे के खिलाफ, 1033 यातायात संबंधी,सहित सुरक्षा उपायों, सावधानियों एवं यातायात नियमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहभागिता सुनिश्चित कर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु समन्वित प्रयास किए जा रहे हैंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा थाना सुपेला एवं थाना खुर्सीपार क्षेत्र में “पुलिस जन मित्र योजना” का शुभारंभ किया गया। यह योजना पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच संवाद, विश्वास एवं सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दुर्ग पुलिस द्वारा इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, सूने मकानों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। विभिन्न जन-जागरूकता पोस्टर एवं मार्गदर्शिका के माध्यम से नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर 1930 (साइबर फ्रॉड), 1091 (महिला सुरक्षा) एवं 1033 (नशा नियंत्रण) की जानकारी दी जाकर आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल