Breaking News

International (खबरीलाल न्यूज़) :: इजरायली एयरस्ट्राइक से दहला लेबनान हमले में 4 लोगों की मौत :

post

बेरूत। दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमलों में चार लोग मारे गए। वहीं, इजरायली सेना ने दावा किया है कि हिजबुल्ला ने इजरायल पर राकेट दागे थे। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम समझौते से शत्रुता में कमी आई है, लेकिन इजरायल और हिजबुल्ला के बीच दक्षिणी लेबनान में झड़पें जारी हैं, जहां इजरायल ने स्व-घोषित बफर जोन में सैनिकों को तैनात रखा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले तेज करने के आदेश दिए हैं। उनके इस आदेश से युद्धविराम खटाई में पडऩे की आशंका बढ़ गई है।

इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने रात भर में दक्षिणी लेबनान में तीन स्थानों पर हिजबुल्ला के राकेट लांचरों पर हमला किया और अलग-अलग हमलों में कई हिजबुल्ला लड़ाकों को निशाना बनाया।इजरायली सेना ने लेबनानी निवासियों को हिजबुल्ला से लड़ाई के दौरान दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी क्षेत्र के पास न जाने की चेतावनी दोहराई। उसने कहा कि कब्जे वाले क्षेत्र में संदिग्ध हवाई लक्ष्य को रोका गया और हिजबुल्ला द्वारा उत्तरी इजरायल में दो रॉकेट दागे गए थे, जिनमें से एक को रोक दिया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

हिजबुल्ला के एक कमांडर ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल के साथ युद्ध में अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम निरर्थक है, यह बात उसने युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद कही। आईएएनएस के अनुसार, नेतन्याहू ने रक्षा बलों को लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर जोरदार हमला करने का आदेश दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया का चेहरा बदलने का वादा किया था और ठीक यही किया जा रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner