बलरामपुर । स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार करमडीहा स्कूल में पदस्थ रामकली मिंज (लैब सहायक) और रजनी केवट सुबह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरीं।
हादसे में रामकली मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Journalist खबरीलाल