Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: हरदीकला से सुशासन तिहार का शानदार आगाज, मई दिवस पर शिविर में श्रमिकों का किया गया सम्मान :

post

सुशासन तिहार बना समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम : धरमलाल कौशिक

बिलासपुर, 01 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए सुशासन तिहार का जिले में आज हरदीकला से शानदार आगाज हुआ। बिल्हा ब्लॉक में आयोजित पहले जिला स्तरीय शिविर ने सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए जनभागीदारी और त्वरित समाधान का सशक्त संदेश दिया। यह अभियान 01 मई से 10 जून 2026 तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में 394 आवेदन मिले, जिनमें 380 मांग और 14 शिकायतें हैं। मौके पर ही 240 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया।

शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेंद्र शुक्ला, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, सरपंच श्रीमती सरिता विष्णु साहू, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी एवं जनपद सीईओ श्री कुमार लहरे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। 19 गांवों से आए ग्रामीणों को शिविर का लाभ मिला।मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे और मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विधायक श्री कौशिक ने शिविर स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीकला में शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जहां प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही मार्गदर्शन, समाधान एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 129 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner