एक जमाना था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में 'पावर स्टार' पवन सिंह और अक्षरा सिंह के प्यार के चर्चे हुआ करते थे. फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों के बीच प्यार बढ़ा था. लेकिन अचानक एक दिन एक्टर ने ज्योति सिंह से शादी कर ली और अक्षरा संग अपने रिश्ते को खत्म कर दिया. ये समय एक्ट्रेस के लिए काफी दर्दनाक था. अक्षरा ने इसके बाद पवन सिंह को लेकर काफी सारी बातें मीडिया में कही थीं. अब एक बार फिर अक्षरा ने पवन सिंह को लेकर कमेंट किया है.
यूट्यूब चैनल जिंदाबाद को दिए हालिया इंटरव्यू में अक्षरा से पवन सिंह को लेकर सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि पवन सिंह और उन्हें लेकर जो खबरें आती हैं, क्या वो उनसे दुखी होती हैं? तो इसपर एक्ट्रेस ने बेबाकी से कहा- मेरे पास विवादों को पढ़ने का टाइम ही नहीं है. मैं अपने काम पर ध्यान रखती हूं, सब नेगेटिविटी है. क्यों किसी बात से फर्क पड़ने देना, अपने मन को क्यों खराब करें.
इसी बातचीत में अक्षरा सिंह ने ये भी कंफर्म किया कि वो रिलेशनशिप में हैं. वो एक अनजान शख्स को डेट कर रही हैं, हालांकि वो उसकी पहचान नहीं बताएंगी क्योंकि वो किसी की नजर नहीं चाहती हैं. अक्षरा ने कहा, 'प्यार दोबारा हुआ है ना, चल रहा है. पुराना जो हो गया, वो भूत काल में जा चुका है. अभी मैं वर्तमान की चिंता करूंगी.'

Journalist खबरीलाल