Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने शिव मंदिर जीर्णाेद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का किया भूमिपूजन :

post

 संवाददाता - सौरभ साहू,  अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।

मंत्री,अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की । संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी प्रासंगिक-मंत्री राजेश अग्रवाल।

सरगुजा अम्बिकापुर/ दिनांक 3 मई 2026 - 3- मई को  छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला में शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं नव निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की निरंतर प्रगति, खुशहाली और जन-जन की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।इसी क्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्राम अंधला में संत कबीर दास जी के मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की और उनके जीवन-दर्शन को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कबीरदास जी की वाणी जनचेतना की वह अविरल धारा है, जो हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एक सद्भावपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्रों का निर्माण समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।। इस पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner