थाना : नेवई, जिला दुर्ग - फर्जी सिम कार्ड के जरिए संगठित धोखाधड़ी का खुलासा, कमीशन पर सिम बेचकर अवैध लेन-देन करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार। प्रार्थी के नाम से सिम कार्ड प्राप्त कर सुनियोजित तरीके से अलग-अलग व्यक्तियों को कमीशन पर देकर अवैध आर्थिक लेन-देन में उपयोग किया जा रहा था। सिम कार्ड को क्रमवार अधिक कीमत पर बेचते हुए आरोपियों द्वारा संगठित नेटवर्क बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। त्वरित पुलिस कार्यवाही में 04 आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में विस्तृत विवेचना प्रचलित है।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने नाम से सिम कार्ड या दस्तावेज उपयोग हेतु न दें। इस प्रकार के कृत्य से आप स्वयं कानूनी जटिलताओं में आ सकते हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Journalist खबरीलाल