टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को शानदार जीत दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे। 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी CSK एक समय 45 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन सैमसन ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली को और कोई सफलता नहीं लेने दिया और 17.3 ओवर में टीम को 2 विकेट पर 159 रन पर पहुंचाते हुए 8 विकेट से जीत दिला दी।
संजू सैमसन 52 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, कार्तिक शर्मा 31 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नाबाद और मैच विनिंग 114 रन की साझेदारी हुई। CSK ने जीत के साथ ही DC को 2 अंक पीछे छोड़ दिया है। मैच से पहले दोनों टीमों के 8-8 अंक थे। सीएसके के पास अब 10 अंक हैं। सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
दिल्ली के खिलाफ मिली इस जीत से चेन्नई के इस सीजन क्वालीफाई करने की उम्मीद बरकरार है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत हासिल की है। वहीं 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। CSK फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। चेन्नई को अभी 4 और मुकाबले खेलने है जिन्हें जीतकर वो न सिर्फ सेमीफाइनल के क्वालीफाई कर सकती है बल्कि पॉइंट्स टेबल में नंबर तक पहुंच सकती है।
डीसी के केएल राहुल के पास एक बार फिर से ऑरेंज कैप पहुंच गई है। राहुल के 10 मैचों की 10 पारियों में 445 रन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

Journalist खबरीलाल