विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK में फूट पड़ती नजर आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK महासचिव Edappadi K Palaniswami यानी EPS के खिलाफ पार्टी के अंदर की नाराजगी खुलकर सामने आ गई. वरिष्ठ नेताओं एस पी वेलुमानी और सी वी शनमुगम के नेतृत्व वाले बड़ा गुट ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का ऐलान किया है.
चुनाव को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. पार्टी का एक गुट ने महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी का समर्थन कर रहा है (Edappadi K Palaniswami) को नेता चुने जाने का दावा किया है, जबकि दूसरा गुट पूर्व मंत्रियों एसपी वेलुमणि (S P Velumani) और सी वी शनमुगम (C Ve Shanmugam) के समर्थन में उतर आया है. दोनों पक्षों ने सोमवार को प्रोटेम स्पीकर M V Karuppaiah को अलग-अलग पत्र सौंपे. 17वीं तमिलनाडु विधानसभा के पहले सत्र के दौरान पार्टी की यह फूट साफ तौर पर नजर आई.
मंगलवार (12 मई) को जब नई TVK सरकार को सदन परीक्षण का सामना करना पड़ेगा तब यह स्पष्ट हो सकता है कि कौन सा गुट विजयी होगा.
इस बीच मंगलवार को TVK विधायक JCD प्रभाकर को तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिया गया. TVK के विधायक जेसीडी प्रभाकर ने सोमवार को मुख्यमंत्री विजय की उपस्थिति में तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. प्रभाकर विधानसभा चुनाव में थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे , उन्होंने द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (DMK) के उम्मीदवार एझलियन नागनाथन को हराया था.

Journalist खबरीलाल