Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : MI के ड्रेसिंग रूम में खटपट की बात सच हो तब भी हार्दिक पांड्या को रीटेन करना चाहिए: वीरेंदर सहवाग:

post

मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है। अटकलें लग रही हैं कि अगले सीजन में कप्तान हार्दिक पांड्या की छुट्टी हो सकती है। सिर्फ कप्तानी से ही नहीं, बल्कि टीम से छुट्टी की अटकलें लग रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। कुछ ऐसे भी दावे सामने आए कि उन्होंने फिर बाद में फॉलो भी कर लिया। ऐसे माहौल में भी दिग्गज पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग का कहना है कि अगर ड्रेसिंग रूम का माहौल सच में खराब ही हो तब भी मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या को रीटेन करना ही चाहिए। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी भरपाई आसानी से नहीं हो सकती।

सहवाग ने क्रिकबज पर ये बात तब कही जब पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने कहा कि अगर ड्रेसिंग रूम के अफवाह सच न हों तब मुंबई को हार्दिक पांड्या को रीटेन करना चाहिए। लेकिन अगर अफवाह सच हैं तब तो रिलीज कर देना ठीक होगा। इसी पर सहवाग ने कहा कि अफवाहों में दम हो या न हो, मुंबई इंडियंस को हर हाल में पांड्या को रीटेन करना चाहिए

रोहन गावस्कर ने कहा, 'अगर आप सिर्फ क्रिकेट की बात कर रहे तो उन्हें रीटेन कीजिए। लेकिन अगर ड्रेसिंग रूम में तनाव या ऑफ-फील्ड मसलों को लेकर तमाम अफवाहें हैं, हालांकि मैं श्योर नहीं हूं कि ये सच हैं। अगर ये सच हैं तो उन्हें रिलीज कीजिए। अगर झूठ हैं तब क्रिकेट के आधार पर उन्हें रीटेन किया ही जाना चाहिए क्योंकि वह एक टॉप-क्वॉलिटी के खिलाड़ी हैं।'

गावस्कर की इस बात पर वीरेंदर सहवाग असहमत दिखे। उन्होंने कहा कि अगर ड्रेसिंग रूम में टेंशन हो भी तब भी हार्दिक को रीटेन किया जाना चाहिए। ड्रेसिंग रूम का तनाव तो खत्म किया जा सकता है लेकिन हार्दिक जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी की आसानी से भरपाई नहीं हो सकती।

वीरेंदर सहवाग ने कहा, 'अफवाहों की परवाह न करते हुए मैं उन्हें रीटेन करूंगा। आप उन्हें (अफवाहों) को कभी भी खत्म कर सकते हैं। ड्रेसिंग रूम में मतभेद की बातें अगर सच हैं तो उन्हें भी दूर किया जा सकता है क्योंकि आपको एक टीम के तौर पर खेलना है। और हार्दिक काफी कीमती खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस को उनकी जरूरत है।'

सहवाग ने यहां तक कहां कि हार्दिक का प्राइस टैग भले ही 16.35 करोड़ की है लेकिन वह असल में आईपीएल के सबसे कीमती खिलाड़ी हैं। सहवाग ने कहा, 'याद रखिए, वह जब मुंबई इंडियंस का कप्तान नहीं थे, तब भी शानदार खेलते थे। तब भी अफवाहें थीं लेकिन मैं उसके बाद भी उन्हें रीटेन करता। असल में 16.35 करोड़ रुपये बहुत छोटी रकम है। वह 27 करोड़ का प्लेयर है।'

दरअसल 27 करोड़ रुपये आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की कीमत है। इसीलिए सहवाग ने 27 करोड़ का जिक्र किया।

वैसे हार्दिक पांड्या जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने, तब से उन्हें तमाम नकारात्मकता का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंडस में ही उन्हें दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर उनकी बेरहमी से ट्रोलिंग की गई। 2024 में उनकी कप्तान के पहले साल मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही। हालांकि 2025 में पांड्या की ही कप्तानी में टीम प्लेऑफ में पहुंची और क्ववालीफायर 2 तक पहुंची। तब आलोचनाओं का तोप उनकी तरफ से हट गया था लेकिन 2026 में एक बार फिर तोप का मुंह उनकी तरफ मुड़ गया है।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अगर खराब होता लेकिन बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या परफॉर्म कर रहे होते तब शायद उन्हें लेकर इतनी चर्चा नहीं होती। उनका खुद का खराब प्रदर्शन कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में अब तक 8 पारियों में सिर्फ 146 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी महज 136.44 का है। गेंदबाजी में भी वह बिल्कुल असरदार नहीं दिखे। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और काफी महंगे साबित हुए हैं। उनका इकॉनमी रेट करीब 12 का है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner