रायपुर, 18 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के बी.एम.बी. स्कूल ग्राउंड में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।शिविर में कुल 405 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें विभागवार संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े 80 मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जबकि सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत एवं अतिक्रमण से संबंधित 61 आवेदन दर्ज किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के भविष्य और विकास की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शासकीय भूमि को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए।
शिविर के माध्यम से नागरिकों को प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिससे समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल देखने को मिली। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका तिल्दा-नेवरा अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, एसडीएम श्री आशुतोष देवांगन, सीएमओ श्री अमिताभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल