Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : 8 बीवियों से पैदा करवाए 130 बच्चे, परिवार को घोषित कर सकते हैं जिला!:

post

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई कपल्स सालों की कोशिश के बाद भी मां-बाप बनने का सुख नहीं पा पाते. बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है. लेकिन युगांडा के एक किसान ने इस सारी धारणा को पूरी तरह से उलट दिया है. मूसा हसाह्या कसेरा नाम के इस शख्स को सोशल मीडिया पर ‘दुनिया का सबसे फर्टाइल मर्द’ कहा जा रहा है।.

उनकी 8 बीवियां हैं, जिनसे उन्होंने 130 बच्चे पैदा करवाए हैं. पोता-पोतियों की संख्या 870 से ज्यादा हो चुकी है. इतना बड़ा परिवार देखकर कोई भी हैरान रह जाता है. मूसा की उम्र करीब 68 साल बताई जा रही है. वे एक साधारण किसान हैं लेकिन उनके परिवार का आकार किसी छोटे जिले जितना है. यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया यूजर्स जब उनसे मिलने पहुंचे तो हैरानी का ठिकाना नहीं रहा.

मूसा ने बताया कि उन्होंने कई सालों तक परिवार बढ़ाने पर पूरा ध्यान दिया. उनकी आठों पत्नियां उनके साथ रहती हैं और पूरा परिवार एक साथ मिलजुलकर रहता है. एक यूट्यूबर ने मूसा से मुलाकात की और उनकी पूरी कहानी रिकॉर्ड की. मूसा ने बताया कि उनके पहले और आखिरी बच्चे का नाम तो उन्हें याद है लेकिन बीच के कई बच्चों के नाम याद नहीं रह पाते. वे पुरानी नोटबुक्स में सभी बच्चों और पोतों के नाम लिखकर रखते हैं. परिवार इतना बड़ा है कि रोजाना खाने-पीने का प्रबंध करना भी बड़ी चुनौती बन गया है. मूसा की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि इतने बच्चों को पालना-पोसना कैसे संभव हुआ? मूसा का कहना है कि वे खेती-किसानी करते हैं और परिवार सबके साथ मिलकर काम करता है. बच्चों की संख्या इतनी ज्यादा होने के कारण वे अब थक चुके हैं. उन्होंने कहा कि अब और बच्चे नहीं चाहिए.

दूसरों को दे रहे नियोजन की सलाह

उन्होंने अपनी बीवियों को भी सलाह दी है कि परिवार नियोजन अपनाएं. विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे बड़े परिवार अफ्रीकी देशों में पहले आम थे लेकिन आधुनिक समय में दुर्लभ हो गए हैं. मूसा के परिवार को देखकर कई लोग हैरान हैं तो कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह मर्द अकेला ही एक गांव बसा सकता है.” दूसरे ने कहा, “आजकल एक बच्चा भी पालना मुश्किल है, ये तो 130 बच्चे पाल रहे हैं.” मूसा का परिवार ना सिर्फ बच्चों बल्कि पोतों-पोतियों से भी भरा पड़ा है. 870 से ज्यादा पोते-पोती होने का दावा किया जा रहा है. अगर यह आंकड़ा सही है तो मूसा का परिवार सचमुच दुनिया के सबसे बड़े परिवारों में शुमार हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में बीवियों की संख्या 8 से 12 तक बताई जा रही है लेकिन वायरल वीडियो में 8 बीवियों का जिक्र है. मूसा ने बताया कि उनके बच्चे अब खुद परिवार बढ़ा रहे हैं. कई बच्चे शादीशुदा हैं और उनके भी बच्चे हैं. पूरा परिवार एक बड़ी कम्युनिटी की तरह काम करता है. खेती में सब हाथ बंटाते हैं. फिर भी मूसा मानते हैं कि अब परिवार काफी बड़ा हो चुका है और उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner