रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का भव्य शुभारंभ। गृह मंत्री विजय शर्मा ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को दिखाई हरी झंडी। डायल-112 सेवा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों तक। रायपुर जिले को मिले 54 जीपीएस-सुसज्जित इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ERV) एवं 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन।
“एक्के नंबर- सब्बो बर” के तहत पुलिस, फायर, मेडिकल, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सहित सभी आपात सेवाएं अब एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध। जीपीएस आधारित वाहन मॉनिटरिंग, स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम, कॉल रिकॉर्डिंग एवं रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित सेवा।
राजधानी रायपुर में नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आज दिनांक 20 मई 2026 को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में *“डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन”* सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, श्री विजय शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर 54 नवीन इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों (ERV) को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया गया।
इस अवसर पर रायपुर (पश्चिम) विधायक माननीय राजेश मूणत, रायपुर (उत्तर) विधायक माननीय पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय नवीन अग्रवाल, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले, कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार , ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल