Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: विधायक पुरंदर मिश्रा के विशेष प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार, विद्युत चालित रिक्शा से पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, दिया ईंधन बचत का संदेश :

post

राजधानी रायपुर स्थित “डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय”,“रायपुर, छत्तीसगढ़, में,“आईडीबीआई बैंक द्वारा  सामुदायिक कल्याण एवं जनस्वास्थ्य सेवा के उद्देश्य से आयोजित उन्नत चिकित्सा उपकरण वितरण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।इस अवसर पर अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस जनहितकारी पहल के लिए आईडीबीआई बैंक प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि समाज और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति इस प्रकार की जिम्मेदार पहल अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने बैंक प्रबंधन को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा ई-रिक्शा के उपयोग की पहल भी चर्चा का विषय रही। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं आत्मनिर्भर भारत के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए उनकी इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आग्रह एवं प्रेरणा से उन्होंने ई-व्हीकल अपनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत कर, प्रदूषण कम कर तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे प्रयास कर हम सभी राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में चिकित्सकगण, बैंक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner