Breaking News

Weather Update (खबरीलाल न्यूज़) :: मौसम विभाग के अनुसार मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की है संभावना :

post

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है, जबकि तापमान रिकॉर्ड छू रहा है. ऐसे हालात में लोग राहत की एक बूंद के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं. इसी बीच मानसून को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

मानसून की आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल

23 मई 2026 तक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ते हुए दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और क्षेत्रों, कोमोरिन क्षेत्र, साथ ही बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य हिस्सों और अंडमान सागर के अधिकांश भागों में प्रवेश कर लिया है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. आने वाले 3 से 4 दिनों में इसके दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के अन्य हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी व अंडमान सागर के बचे हुए क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है.

ऐसे तो आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है. इसके साथ ही देश में मानसून मौसम (जून से सितंबर) की शुरुआत मानी जाती है. पिछले वर्ष मानसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी.

मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना

IMD ने कहा कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है. हालांकि, चार दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner