जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (JITO) के तत्वावधान में “JITO National Job Fair 3.0” का आयोजन 23 मई 2026, शनिवार को रायपुर स्थित विमतारा (VIMTARA) भवन, इंद्रावती कॉलोनी, शांति नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस रोजगार मेले में युवाओं, नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
इस जॉब फेयर में लगभग 25 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान 125 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं लगभग 35 अभ्यर्थियों ने जॉब फेयर स्थल पर पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाया। अभ्यर्थियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर करियर संबंधी जानकारी प्राप्त की। आयोजन के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन एवं प्रोफेशनल नेटवर्किंग का भी अवसर मिला।
JITO Jobs द्वारा आयोजित यह “One Day | Multi-City | Pan India” पहल देशभर के 100 से अधिक शहरों में एक साथ आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य योग्य प्रतिभाओं को उद्योग जगत से जोड़ना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा। इस राष्ट्रीय अभियान के माध्यम से हजारों युवाओं को विभिन्न कंपनियों तक अपनी प्रतिभा पहुँचाने का अवसर मिला।
JITO चैप्टर रायपुर के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। उन्होंने कहा कि JITO सदैव समाजहित एवं युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस प्रकार के आयोजन रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को केवल नौकरी दिलाना ही उद्देश्य नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और उद्योगों से सीधा जुड़ाव प्रदान करना भी इस आयोजन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
JITO Jobs रायपुर कन्वेनर राज बोथरा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं को सही अवसर एवं सही मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। JITO Job Fair युवाओं और उद्योग जगत के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
को-कन्वेनर राकेश नवलखा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही शहर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि JITO भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। JITO लेडीज विंग जॉब कन्वेनर नेहा बाघमार ने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि JITO लेडीज विंग महिलाओं के कौशल विकास एवं करियर प्रोत्साहन हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
को-कन्वेनर श्वेता बेगानी ने कहा कि जॉब फेयर के माध्यम से अभ्यर्थियों को कॉर्पोरेट वातावरण को समझने, इंटरव्यू प्रक्रिया जानने एवं प्रोफेशनल नेटवर्क विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर मिला। उन्होंने आयोजन में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों, कंपनियों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अंकुश गोलछा, नरेश नहर, अंकिता बरड़िया, पूजा बोथरा, निकेश बरड़िया, सुशील बरलोटा, अशोक पटवा, कीर्ति जैन, अभय भंसाली, अभिलेश कटारिया एवं विपुल सेठिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर JITO चैप्टर रायपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की। साथ ही अभ्यर्थियों ने भी इस पहल को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

Journalist खबरीलाल